HomeHealth & Fitnessकिसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने और एमएसपी...

किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने और एमएसपी गारंटी की मांग

  • अमेरिका ट्रेड डील समझौते को रद्द करने की मांग

उतरौला (बलरामपुर । भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) और भारतीय मजदूर किसान संगठन (राष्ट्रवादी) ने शनिवार को जिलाधिकारी उतरौला के माध्यम से राज्यपाल को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं के खिलाफ किसानों की प्रमुख मांगें उठाई गईं। ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तज्ञान और भारतीय मजदूर किसान संगठन (राष्ट्रवादी) के जिला अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया।

किसानों ने केंद्र सरकार से अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की अपील की। उद्योगपतियों की तरह किसानों के कृषि ऋणों की पूर्ण माफी की मांग, ताकि किसानों की आत्महत्या रुके और उनका बोझ कम हो।

निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली बंद हो और सभी स्कूलों में सरकारी किताबें लागू की जाएं, जिससे शिक्षा में एकरूपता आए। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की मांग की स्मार्ट मीटर को बंद कर पुराने मीटर पुनः लगाने की अपील। किसानों का कहना है कि स्मार्ट मीटर महंगे हैं और बिजली बिल अधिक आ रहा है।  

किसान नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर छोटेलाल यादव, बड़ेलाल पांडे, सत्यराम यादव, अजित यादव, जीवनलाल यादव, शिवशंकर वर्मा, परवेज आलम, सियाराम मौर्य, धनराम मौर्य, धनश्याम वर्मा, सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments