#बस्ती_न्यूज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय मंगलवार को बस्ती जनपद पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जिले भर में उनका स्वागत किया। उनके आगमन के बाद ‘तिरंगा यात्रा अभियान’ और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे फुटहिया पहुंचने पर समाजसेवी तेज प्रताप सिंह ने बुलडोजर से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। युवा नेता सचिन सिंह ने जनता होटल के पास उनका स्वागत किया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका नागरिक अभिनंदन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय आजमगढ़ से टांडा होते हुए बस्ती पहुंचे थे। कलवारी चौराहे के पास टांडा पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। टांडा पुल से शहर तक कलवारी चौराहा, नगर बाजार, फुटहिया, कारगिल शहीद स्मारक, मूड़घाट, बड़ेबन, कटरा चुंगी, फुहार चौराहा, कंपनी बाग, गांधीनगर चौकी, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा और पंकज टाकीज सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए। स्वागत जुलूस के बाद होटल बालाजी प्रकाश में ‘तिरंगा यात्रा अभियान’ और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद राय ने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक मंडल और युवा मोर्चा विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्राएं निकालेंगे तथा घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का स्वागत:कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से बरसाए फूल, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












