#बस्ती_न्यूज
बस्ती में मंगलवार शाम चेहल्लुम के अवसर पर शहर में अकीदत और एहतराम के साथ ताज़िया जुलूस निकाला गया। गांधीनगर और पक्का बाजार समेत विभिन्न मोहल्लों से निकले ताज़ियों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। ताज़िया जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए शहर के प्रमुख हिस्सों से गुजरा। इस दौरान नौहाख्वानी और मातम का सिलसिला जारी रहा। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शरबत की व्यवस्था भी की गई थी। शहर ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा। चेहल्लुम के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी सक्रिय रही। देर शाम ताज़िया अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचा, जहां धार्मिक रस्मों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में चेहल्लुम पर ताज़िया जुलूस निकला:अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












