Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:दूसरी शादी के बाद...

बस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:दूसरी शादी के बाद घर में हो रहे थे विवाद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के करही गांव में बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, करही निवासी जन्मेजय यादव के पुत्र आदित्य यादव (20) का शव सुबह करीब सात बजे उनके घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही घर में चीख-पुकार मच गई। शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का शरीर गर्म था, जिसके बाद उसे तत्काल फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद आदित्य को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक आदित्य अपने पिता जन्मेजय यादव की पहली पत्नी का पुत्र था। पहली पत्नी के निधन के बाद जन्मेजय ने दूसरा विवाह कर लिया था। गांव में पारिवारिक विवाद और कलह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments