सिसवा नगरपालिका के विवेकानंद नगर वार्ड में ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर की सामाजिक संस्था बालाजी सेवक की ओर से पुरानी पुलिस चौकी बड़ौदा यूपी बैंक तिराहे पर आयोजित इस भंडारे में हजारों लोगों को महाप्रसाद वितरित किया गया। भंडारे से पूर्व संस्था से जुड़े भक्तों ने भक्त शिरोमणि बजरंग बली की पूजा-अर्चना की और उन्हें भोग लगाया। इसके उपरांत बड़ौदा यूपी बैंक तिराहे पर महाप्रसाद का वितरण शुरू हुआ। प्रसाद में छोला चावल और हलवा शामिल था। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले तीन साल से लगातार ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में अनिल खेतान, विपिन अग्रवाल, रविराज जायसवाल, आशीष गाडिया, शिव अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पिंकू सोनी और विकास जायसवाल सहित कई अन्य लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में ज्येष्ठ के दूसरे बड़े मंगलवार पर भंडारा:बालाजी सेवक संस्था ने हजारों लोगों को महाप्रसाद वितरित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












