#बस्ती_न्यूज
वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के पडिया चौराहे पर एक महिला मोबाइल टावर के ऊपरी सिरे पर चढ़ गई। बस्ती-बौसी मार्ग पर स्थित इस चौराहे पर लोगों ने महिला को टावर पर बैठा देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। भीड़ के कारण सड़क पर वाहनों का जाम लग गया था, जिसे हटवाने और रास्ता साफ कराने में पुलिसकर्मी जुटे रहे। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही थी कि किसी भी राहगीर को परेशानी न हो। एसडीएम मनोज प्रकाश भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुचे । हालांकि, खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान और टावर पर चढ़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी:मौके पर भीड़ जमा, पुलिस जाम हटवाने में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












