बस्ती के अमहट घाट पर आस्था और अव्यवस्था के कारण नदी प्रदूषित हो रही है। घाट पर फैले कूड़े के अंबार से नदी की स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालु पूजा सामग्री, प्लास्टिक, कपड़े और अन्य कचरा सीधे नदी में प्रवाहित कर रहे हैं। इससे नदी का जल लगातार प्रदूषित हो रहा है और घाट के आसपास कूड़े का ढेर लग गया है। इस गंदगी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि आस्था के नाम पर लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और पूजा के बाद बची सामग्री को निर्धारित स्थान पर डालने के बजाय सीधे नदी में फेंक रहे हैं। इससे जलीय जीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों, जिनमें संजय कुमार, दीपिका सिंह और राम नरेश पांडेय शामिल हैं, ने प्रशासन से अमहट घाट की नियमित सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था करने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमहट घाट पर कूड़े का अंबार:श्रद्धालु पूजा सामग्री सीधे नदी में डाल रहे, प्रशासन से सफाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










