महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया-महाराजगंज मार्ग पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार बुजुर्ग बुलाकी पासवान को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलाकी पासवान (पुत्र ढोढई), निवासी भगवानपुर स्टेशन, जिला वैशाली (बिहार), सिंदुरिया क्षेत्र में ताड़ी उतारने का काम करते हैं। मंगलवार को वह किसी काम से महाराजगंज गए थे और वापस सिंदुरिया लौट रहे थे। शितलापुर स्थित मछली पालन केंद्र के सामने पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुलाकी पासवान सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आसपास मौजूद परिचितों ने उन्हें निजी साधन से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, उनके कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और सिर व पैर में भी चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में साइकिल सवार बुजुर्ग घायल:सिंदुरिया-महाराजगंज मार्ग पर मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












