Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवा में जमीन बैनामा न करने का आरोप:छह पीड़ितों ने एसडीएम से...

नौतनवा में जमीन बैनामा न करने का आरोप:छह पीड़ितों ने एसडीएम से की शिकायत, रजिस्ट्री के नाम पर लाखों लेने का आरोप


नौतनवा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा खैराटी के करीब आधा दर्जन निवासियों ने आज सुबह एसडीएम नवीन प्रसाद को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कस्बे के एक व्यक्ति पर रुपये लेने के बावजूद जमीन का बैनामा न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित वारिस अली, अमरजहां, इस्लामुन्निशा, नुसरत जहां, रहमत अली, शोबिना और सहिरुन्निशा ने बताया कि नौतनवा कस्बे के एक व्यक्ति ने खैराटी गांव में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए थे। आरोप है कि चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आज तक जमीन का बैनामा नहीं कराया गया है। पीड़ितों का कहना है कि इस मामले में कई बार शिकायतें और पंचायतें हुईं, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। उन्होंने एसडीएम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र मिल गया है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments