Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)झाड़ियों में मिला मासूम का गला कटा शव:बहराइच में परिजनों ने हत्या...

झाड़ियों में मिला मासूम का गला कटा शव:बहराइच में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पड़ोस की शादी में शामिल होने गया था


बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित मंझारा तौकली ग्राम के मजरे दयाल पुरवा में बुधवार सुबह झाड़ियों से एक सात वर्षीय मासूम का गला कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक नगर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। दयाल पुरवा निवासी लक्ष्मण निषाद का सात वर्षीय बेटा मंगलवार को पड़ोस में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह करीब 6 बजे घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में उसका गला कटा शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र श्रीवास्तव और थाना प्रभारी राजेश शुक्ला फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मासूम की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments