HomeHealth & Fitnessकांग्रेस प्रभारी  की मुखर होकर संघर्ष करने की अपील

कांग्रेस प्रभारी  की मुखर होकर संघर्ष करने की अपील

लखनऊ। कार्यभार ग्रहण एवं स्वागत के बाद लखनऊ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर  महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस सहित कई फ्रंटल संगठनों के साथ मैराथन बैठकें की। इस अवसर पर उन्होंने के सभी प्रदेश प्रमुखों व पदाधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने जनहित के मुद्दों पर मुखर होकर संघर्ष करने की अपील किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर भी संवाद किया।  
बैठकों में प्रभारी ने फ्रंटल संगठनों को एकजुट होकर जनता  के लिए आवाज बुलंद करने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने का संकल्प भी मौजूद नेताओं को  दिलाया । कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को अभेद्य बनाना है। संगठन ही शक्ति है, और कांग्रेस का हर एक प्रयास उत्तर प्रदेश की खुशहाली और प्रगति के लिए समर्पित है। प्रदेश की सभी सीटों पर हमे अपनी तैयारी तेज रखना होगा। गुरुवार को भी अन्य संगठनों के साथ बैठक करेंगे। सभी फ्रंटल संगठनों को एकजुट होकर बूथ स्तर तक संघर्ष तेज करने और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया। कहा कि  प्रदेश में बदलाव का संकल्प, कांग्रेस का हर सिपाही है तैयार है।

 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर , राजेश तिवारी , प्रदीप नरवाल, नीलांशु चतुवेर्दी ,  सत्यनारायण पटेल, महिला कांग्रेस की  ममता चौधरी, शहला अहरारी,  करिश्मा ठाकुर , भारती त्यागी, कांग्रेस सेवादल के  प्रमोद पांडेय ससिहत कई नेता मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments