लखनऊ। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का वर्तमान चरण प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में 10 अगस्त,को आयोजित किया जायेगा। छूटे हुये लाभार्थियों को टैबलेट एल्बेण्डाजोल (कृमि नाशक गोली) 14 अगस्त, को मापअप दिवस को खिलाई जायेगी । वर्तमान चरण में लगभग 9.92 करोड़ बच्चों को कृमि मुक्ति किये जाने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्रदेश में सभी बच्चों को कृमि मुक्त करने का एक अच्छा अवसर प्रदान कर रहा है। अमित कुमार घोष, आईएएस, अपर मुख्य सचिव-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शासन की अध्यक्षता में बुधवार को समस्त सहयोगी विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डा.पिंकी जोवल, आईएएस, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, डा पवन कुमार अरूण, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं महानिदेशक, परिवार कल्याण, उज्ज्वल कुमार, आईएएस, प्रबन्ध निदेशक, यूपी.एमएससीएल. एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
दस अगस्त को जनपदों में खिलाई जाएगी कृमि नाशक गोली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












