Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चोरों ने घर से एक लाख की चोरी की:जाते-जाते मोबाइल छोड़ गए...

चोरों ने घर से एक लाख की चोरी की:जाते-जाते मोबाइल छोड़ गए चोर, बहराइच में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर करीब एक लाख रुपये के नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान चोर जल्दबाजी में अपना मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रात एक बजे सेंध लगाकर की वारदात घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ा की है। पीड़ित राम जी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे अज्ञात चोर घर में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोर करीब 7 हजार रुपये नकद, तीन ग्राम का मंगलसूत्र, चुटकी, बिछिया और कपड़ों सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान समेट ले गए। मौके पर मिला मोबाइल, उसी से सुराग की उम्मीद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर के बाहर एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पीड़ित का मानना है कि यह मोबाइल चोरों का है, जो वारदात के दौरान जल्दबाजी में वहीं छूट गया। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद मोबाइल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने उठाए गश्त पर सवाल घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि थाना नजदीक होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर चोरी कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments