Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्कूल चलो अभियान, बहराइच में निकली जागरूकता रैली:छात्रों ने शिक्षा के महत्व...

स्कूल चलो अभियान, बहराइच में निकली जागरूकता रैली:छात्रों ने शिक्षा के महत्व पर दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां


बहराइच में स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के तहत बुधवार को जन-जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। विकास भवन से शुरू हुई रैली में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्थान ऑडिटोरियम पहुंची। इसका उद्देश्य लोगों को बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए जागरूक करना था। ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अधिकारियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने और उन्हें नियमित शिक्षा दिलाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशीष कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य सहित लगभग 400 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अनुराग मिश्र, रणजीत कुमार, संतोष सिंह, प्रदीप वर्मा, राकेश सिंह, इसरार पठान और आशा राम सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments