कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुरली रामगढ़वा में अज्ञात चोरों ने गांव की साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले एक ई-रिक्शा से चार बैटरियां चुरा लीं। चोर वाहन को एक सुनसान जगह पर ले गए और बैटरियां निकालने के बाद उसे गन्ने के खेत में पलटकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब ई-रिक्शा गायब मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीरालाल ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ई-रिक्शा पास के ही एक गन्ने के खेत में पलटा हुआ मिला। जांच करने पर उसमें से चारों बैटरियां गायब पाई गईं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इस संबंध में कोठीभार पुलिस को लिखित शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में ई-रिक्शा से चार बैटरियां चोरी:गुरली रामगढ़वा में गन्ने के खेत में पलटा मिला वाहन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












