सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसाचक गोबरही गांव निवासी रियाज अहमद ने व्हाट्सऐप के माध्यम से साइबर ठगी के प्रयास की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शनिवार रात करीब 10 बजे उन्हें व्हाट्सऐप पर एक जले हुए पैर की तस्वीर मिली। इसके साथ ही एक बारकोड भेजकर 4500 रुपये का भुगतान करने को कहा गया। ठग ने रियाज से व्हाट्सऐप चैट के जरिए ही बातचीत की। रियाज अहमद के अनुसार, उन्हें लगा कि यह संदेश किसी परिचित ने भेजा है। इसी भ्रम में उनके कई जानने वालों और शुभचिंतकों ने भेजे गए बारकोड पर पैसे ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, भुगतान प्रक्रिया के दौरान लेनदेन में संतोष कुमार का नाम प्रदर्शित हुआ, जिससे उन्हें ठगी का संदेह हुआ। पीड़ित रियाज अहमद ने सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच करने, दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जले पैर की फोटो भेजकर ठगी का प्रयास:व्हाट्सएप पर 4500 रुपये मांगे, पुलिस में शिकायत दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












