सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) अनुपम शुक्ल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, आशा समीक्षा और संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने ग्राम स्तर पर चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने उन क्षेत्रों में सुधार के कड़े निर्देश दिए जहां ढिलाई बरती जा रही थी। आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुपोषण और मौसमी बीमारियों के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें इन मरीजों की लाइन लिस्टिंग करने के तरीके भी सिखाए गए। बीपीएम शुक्ल ने जोर देकर कहा कि संचारी रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू और दिमागी बुखार से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने और जलभराव रोकने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र की समस्त आशा बहुएं, आशा संगिनियां और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पयागपुर सीएचसी में आशा बहुओं का प्रशिक्षण संपन्न:संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की समीक्षा की गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












