महराजगंज नगर पालिका परिषद के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 की सड़कें इन दिनों जर्जर हालत में हैं। गड्ढों में तब्दील हो चुकी इन सड़कों के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर लोगों में संबंधित विभाग और नगर पालिका प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों उर्मिला देवी, बद्रीनाथ गुप्ता और पिंटू निक्कू ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नगर सभासद आलोक गुप्ता ने इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल पर अनदेखी का आरोप लगाया है। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई है। सभासद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थानीय लोग आंदोलन करने पर विवश होंगे। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गांधीनगर वार्ड 16 में जर्जर सड़क से लोग आक्रोशित:सभासद ने नगर पालिका पर अनदेखी का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












