HomeUncategorized62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा जीवंत गांव टंगफसरी में पशु चिकित्सा...

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा जीवंत गांव टंगफसरी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

 

 

 

श्रावस्ती। अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 08 अगस्त 2026 को समवाय सोनपथरी के अंतर्गत जीवंत गांव टंगफसरी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. इमरान खान, पशु चिकित्सा अधिकारी, सोनवा एवं 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की पशु चिकित्सा टीम द्वारा स्थानीय पशुपालकों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 37 पशुपालकों के 108 पशुओं की निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान आवश्यकतानुसार पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं उचित देखभाल के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक सर्जरी तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा टीम द्वारा पशुपालकों को पशुओं के पोषण, टीकाकरण, रोगों से बचाव एवं समय पर उपचार के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ निरंतर संपर्क एवं सहयोग स्थापित करते हुए उनके कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया। इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों एवं पशुपालकों को उनके निकट ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण में सहयोग प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments