सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। वार्ड नंबर छह, गांधी नगर में सड़क किनारे कूड़े का अंबार लगा है, जिससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर में सफाई पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं है। कूड़े के ढेर से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इस मार्ग से गुजरते समय मुंह ढकने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों, जिनमें ताजुद्दीन अंसारी, बोल्डर अंसारी, रामविलास यादव, राजेश तिवारी और राजेश पांडे शामिल हैं, ने कई बार सफाई कर्मचारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोनौली के सिद्धार्थनगर वार्ड में करोड़ों रुपये की लागत से एक एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाया गया था। इसका उद्देश्य पूरे नगर के कचरे को यहीं एकत्रित और प्रोसेस करना था। हालांकि, यह सेंटर निष्क्रिय पड़ा है और इसका उपयोग नहीं हो रहा है। सफाईकर्मी कचरा सीधे सड़कों पर फेंक रहे हैं, जिससे एमआरएफ सेंटर बनाने का मूल उद्देश्य विफल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये व्यवस्थाएं केवल कागजों तक ही सीमित हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की लापरवाही स्वीकार करते हुए कहा कि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ड की सफाई करवाई जाएगी और एमआरएफ सेंटर को सक्रिय किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली में सड़क किनारे कूड़े का अंबार:करोड़ों का एमआरएफ सेंटर निष्क्रिय, संक्रामक बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












