Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में भास्कर की खबर का असर:जोगिया क्षेत्र की पंचायतों में शुरू...

सिद्धार्थनगर में भास्कर की खबर का असर:जोगिया क्षेत्र की पंचायतों में शुरू हुआ सफाई अभियान


सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को लेकर दैनिक भास्कर में 24 मार्च को प्रकाशित खबर का व्यापक असर हुआ है। खबर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। खबर का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रदीप सिंह ने तत्काल सफाई कर्मचारियों से फीडबैक लेना शुरू किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद, सफाई कर्मचारियों की टोलियां बनाकर उन्हें बारी-बारी से प्रत्येक ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के कार्य में लगाया गया। कोईली घाट ग्राम पंचायत के साथ-साथ जोगिया क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी सफाई कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस सफाई अभियान में सफाई कर्मी अरविंद, रामविलास, राम रतन, अखिलेश श्रीवास्तव, बुझावन, सृष्टि मौर्य और सुनील कुमार पांडे सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और सक्रिय रूप से कार्य किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments