Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित:वाल्टरगंज में 30 मरीजों की हुई जांच

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित:वाल्टरगंज में 30 मरीजों की हुई जांच


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्टरगंज में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल तीस मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें अस्पताल की ओर से नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। यह मेला प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने अपनी सेहत की जांच करवाई। इस अवसर पर डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने बदलते मौसम के प्रति लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंड के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डॉ. वर्मा ने लोगों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए शुद्ध और ताजे भोजन का सेवन करने का सुझाव दिया। उन्होंने बाहरी, खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुखार, सर्दी या जुकाम के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। इस दौरान फार्मासिस्ट उमेश चंद्रसिंह, स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी, लैब टेक्नीशियन कनिष्को चित्रगुप्त, शहजाद परवेज सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments