बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट जंगल में एक सड़क हादसा हुआ। बिछिया-मिहीपुरवा मार्ग पर मोटे बाबा नामक स्थान के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने सुजौली पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मिहीपुरवा भेजा। बताया जा रहा है कि घायल हुए पांचों दोस्त मिहीपुरवा के बलई गांव के निवासी हैं। इनकी पहचान अनिकेत, बबलू वर्मा, शिवम जायसवाल, सन्नी और शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। ये सभी सुजौली इलाके में लगे कारीकोट मेला घूमने जा रहे थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण वह गाड़ी की रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पाया। इसी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। यह घटना सुबह 11 बजे के आसपास हुई। घायलों में से तीन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चालक और एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें लगी हैं।
बहराइच में कार पेड़ से टकराई, 5 घायल:मिहीपुरवा मार्ग पर हादसा, तीन की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












