Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)केडीसी रेड ने 61 रनों से जीता फाइनल:बहराइच में साफवान खान बने...

केडीसी रेड ने 61 रनों से जीता फाइनल:बहराइच में साफवान खान बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी


बहराइच के किसान डिग्री कॉलेज मैदान में केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-16 समर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केडीसी रेड और केडीसी ग्रीन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केडीसी रेड के कप्तान किशन वर्मा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवर के इस मैच में केडीसी रेड ने 34 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अली खान ने सर्वाधिक 71 रन और नीरज निषाद ने 41 रनों का योगदान दिया। केडीसी ग्रीन की ओर से युवराज सिंह ने 3 विकेट लिए। 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीसी ग्रीन की टीम 146 रनों पर सिमट गई। सोहेल खान ने 28, कबीर खान ने 26 और अभय ने 25 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। केडीसी रेड की तरफ से अफजल शाह और अभिजोत त्रिपाठी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अब्दुल गनी को 2 सफलताएं मिलीं। इस तरह केडीसी रेड ने फाइनल मुकाबला 61 रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अफजल शाह को फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। टूर्नामेंट में उपमन्यु बाजपेई सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अभिजोत त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और साफवान खान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। फाइनल मैच में केडीसी प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इफ्तिकार अली और पूर्व प्रधान अंकित शुक्ला विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में आशुतोष कैराती और सत्यम पाठक ने अंपायरिंग की, प्रदीप गुप्ता स्कोरर रहे और तुषार ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस अवसर पर अटल सिंह, तरुण वाजपेयी, सूरज तिवारी, तुषार सोनी, आयुष चित्रांश, अरुण राजपूत, सुएब अब्बासी, अरुण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments