Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पकरी जई शिव मंदिर में श्रीराम चरित पाठ संपन्न:हवन पूजन के बाद...

पकरी जई शिव मंदिर में श्रीराम चरित पाठ संपन्न:हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे में बंटा प्रसाद

#बस्ती_न्यूज

रुधौली तहसील क्षेत्र के पकरी जई स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित सामुहिक श्रीराम चरित पाठ का बुधवार को हवन पूजन के साथ समापन हो गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित रविशंकर और देवराज मिश्र ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान विनोद पाण्डेय और मुन्ने ने अनुष्ठान में भाग लिया। क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन में हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यजमान विनोद पाण्डेय ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ रोशनी की व्यवस्था भी करवाई। इस अवसर पर रमेश मिश्रा, पप्पू पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, पिल्ला बाबा, अशोक त्रिपाठी सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments