#बस्ती_न्यूज
बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-महादेवा मार्ग पर बारीघाट के पास 20 जून 2026 को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य बुद्धिराम (57) की इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में 14 दिनों तक चले उपचार के बाद 4 जुलाई 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। बारीघाट निवासी बुद्धिराम पुत्र महगूं 20 जून को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत कैली अस्पताल बस्ती पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में करीब 14 दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन 4 जुलाई 2026 को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में दुख का माहौल छा गया। बुद्धिराम वर्तमान में बारीघाट क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) थे। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और तीन बेटे हैं। उनकी चारों बेटियों का विवाह हो चुका है, और बड़े बेटे धीरेन्द्र (26) का भी विवाह हो चुका है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सड़क हादसे में घायल बीडीसी की मौत:लालगंज-महादेवा मार्ग पर एक दिन पहले हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












