Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत:युवक की मौत, हादसे के बाद...

बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत:युवक की मौत, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के डारीडीहा स्थित दा आशा होटल के सामने हुई, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की हुई पहचान पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज चौधरी पुत्र रामचंद्र चौधरी निवासी ग्राम चोलखारी, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों और आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments