विशेश्वरगंज विकासखंड के ग्राम सभा सेमरौना में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उस्मान (28) पुत्र रहमान अली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए गांव के कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उस्मान को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी, जिसकी शिकायत थाना स्तर पर की गई थी। परिजनों ने पुलिस को पूर्व में तहरीर दिए जाने का भी दावा किया है। वहीं, थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विशेश्वरगंज में फंदे से लटकता मिला युवक का शव:परिवार बोला- जान से मारने की मिली थी धमकी, पुलिस को दिया था जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












