Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बयारा के छात्रों को राष्ट्रीय जम्बूरी में सहभागिता पर सम्मान:डुमरियागंज के गौहनिया...

बयारा के छात्रों को राष्ट्रीय जम्बूरी में सहभागिता पर सम्मान:डुमरियागंज के गौहनिया राज विद्यालय के स्काउट-गाइड हुए सम्मानित


विकास क्षेत्र-डुमरियागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज के स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं को 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, लखनऊ में प्रतिभाग करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। शनिवार को विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में डीओसी अमित शुक्ला, स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार और प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। जिन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, उनमें स्काउट आदर्श मोदनवाल और अंश मोदनवाल शामिल थे। गाइड में नेहा विश्वकर्मा, चांदनी, अंकिता वर्मा, प्रीती वर्मा, हिमांशी वर्मा, रिया चौधरी, लक्ष्मी, लक्ष्मी यादव, ताशिफा और शालू मौर्या को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों में सहभागिता से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में विद्यालय व जनपद का नाम और अधिक ऊँचा करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments