Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेमरा ग्राम सभा में मुख्य नाली जाम:पानी निकासी ठप, गंदगी और दुर्गंध...

सेमरा ग्राम सभा में मुख्य नाली जाम:पानी निकासी ठप, गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान


मिठौरा विकासखंड की सेमरा ग्राम सभा में मुख्य नाली जाम होने से पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। महीनों से सफाई न होने के कारण नाली कूड़े-कचरे और प्लास्टिक से अटी पड़ी है, जिससे गंदगी और तेज दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम सभा की मुख्य नाली में कूड़ा-कचरा, घास और प्लास्टिक जमा होने से यह पूरी तरह भर गई है। इसके चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं और पानी का बहाव रुक गया है। नालियों से उठ रही तेज दुर्गंध और जमा गंदगी ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुश्किल कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से नाली की सफाई नहीं हुई है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान गिरिजेश ने बताया कि सफाई कर्मी उनकी बात नहीं सुनते हैं। इस समस्या को लेकर ग्राम वासियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे हैं। हालांकि, ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत करने वालों में हकीमुद्दीन, नसरुल्लाह, क्यईमुद्दीन, बरकतउल्ला सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें गंदगी और दुर्गंध से निजात मिल सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments