Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती प्रशासन की सर्राफा व्यापारियों से बड़ी अपील:स्वेच्छा से सोना बुलियन बिक्री...

श्रावस्ती प्रशासन की सर्राफा व्यापारियों से बड़ी अपील:स्वेच्छा से सोना बुलियन बिक्री रोकें, विदेशी मुद्रा पर आए दबाव को भी समझाया


श्रावस्ती में विदेशी मुद्रा के संरक्षण और आर्थिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वैश्विक स्तर पर विदेशी मुद्रा पर बढ़ते दबाव का उल्लेख किया। उन्होंने मध्य-पूर्व में युद्ध जैसी स्थितियों और कच्चे तेल के आयात पर होने वाले भारी खर्च को इसका मुख्य कारण बताया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारत को प्रतिवर्ष कच्चे तेल के आयात पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इस पृष्ठभूमि में, प्रशासन ने सर्राफा व्यापारियों से स्वेच्छा से सोने की बुलियन, गोल्ड बार, सिक्के और ठोस सोने की खरीद-बिक्री से बचने की अपील की। उनसे केवल आभूषणों की बिक्री को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया, ताकि सोने के आयात पर होने वाले अत्यधिक विदेशी मुद्रा व्यय को कम किया जा सके।
बैठक में मौजूद सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए आश्वासन दिया कि वे वैश्विक संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ खड़े रहेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में हर संभव सहयोग करेंगे। उपायुक्त राज्य कर, आनंद कुमार राय ने बताया कि देश में सोने का उत्पादन सीमित मात्रा में होता है, जबकि इसकी बड़ी मात्रा आयात करनी पड़ती है। इस आयात पर प्रतिवर्ष अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा खर्च होती है। इस बैठक में सहायक आयुक्त राज्य कर प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल श्रावस्ती दीनानाथ गुप्ता, अध्यक्ष सर्राफा व्यापारी संगठन राजा सोनी, जिला महामंत्री राजेश रस्तोगी और बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments