HomeHealth & Fitnessपर्यटन विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण

पर्यटन विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-06-26 at 7.16.09 PM (1)

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर,खदरा स्थित नानक शाही मठ के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डा.नीरज बोरा ने निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए जा रहे यात्री हाल, प्रसाधन गृह एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर नानक शाही मठ के आचार्य महंत धर्मेंद्र दास महाराज, पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक प्रीति श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments