HomeHealth & Fitnessएएसपी ने थाना शाहबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगेसर में ताजिया जुलूस का निरीक्षण...

एएसपी ने थाना शाहबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगेसर में ताजिया जुलूस का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण ढंग से कराया सम्पन्न

रामपुर:शुक्रवार 26 जून को मोहर्रम पर्व के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा थाना शाहाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगेसर में आयोजित ताजिया जुलूस का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही जुलूस मार्ग,भीड़ प्रबंधन,यातायात व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

पुलिस एवं प्रशासन की प्रभावी व्यवस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों के सहयोग से ग्राम जगेसर में ताजिया जुलूस पूर्णतः शांतिपूर्ण,सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments