सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील के विभिन्न गांवों में जैसे महादेव घुरहू सेहरी गोबिन्दपुर सरपोका मैलानी सेमरी आदि गांवों से मोहर्रम का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों से पारंपरिक ताज़िया और अलम के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताज़ियों को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। “या हुसैन” की सदाओं और मातमी नौहों के बीच लोगों ने कर्बला के शहीद हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान अकीदतमंदों ने मातम कर इंसानियत, सत्य और न्याय के लिए संघर्ष के संदेश को दोहराया। कई स्थानों पर शर्बत और पानी की सबीलें लगाई गईं, जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान की गई। मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर जुलूसों की निगरानी की। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व धार्मिक आस्था, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल के रूप में शांतिपूर्वक संपन्न हु
सिद्धार्थनगर के इटवा में मोहर्रम जुलूस संपन्न:इमाम हुसैन की शहादत को अकीदत से किया याद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












