Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इंद्रीग्रांट में मुहर्रम मेले में उमड़ी भारी भीड़:प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के...

इंद्रीग्रांट में मुहर्रम मेले में उमड़ी भारी भीड़:प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच लोगों ने मेले का आनंद लिया


विकास खंड इटवा के इंद्रीग्रांट ग्राम स्थित बढेपुरवा टोला में 26 जून को नवी मुहर्रम का मेला आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के कारण शाम 5 बजे के बाद मेले में भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेले में आए लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान लोगों ने कतारबद्ध होकर ताजियों पर फातिहा पढ़ा। शाम के समय इन ताजियों को कर्बला की ओर ले जाया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठेला समय माता थाने के हल्का सिपाही और नायब दरोगा मौके पर लंबे समय तक मौजूद रहे। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। कड़कती धूप को देखते हुए गरीब सेवा फाउंडेशन ने मेले में आए लोगों को निःशुल्क पानी पिलाने की व्यवस्था की। फाउंडेशन के अध्यक्ष पप्पू शाह ने बताया कि उनकी संस्था हर साल मेले में आने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को पानी उपलब्ध कराती है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments