Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेत में लगे आग से यूकेलिप्टस के पेड़ झुलसे:हरदत्त नगर गिरंट में...

खेत में लगे आग से यूकेलिप्टस के पेड़ झुलसे:हरदत्त नगर गिरंट में पीड़िता ने गांव के लोगों पर लगाया आरोप


श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम जमुनही दाखिला मारू मूर्तिया में एक खेत में आग लगने से करीब 5 बीघा में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ जलकर नष्ट हो गए। पीड़िता ने गांव के कुछ लोगों पर लापरवाही और दबंगई का आरोप लगाते हुए बदला चौकी में तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, गांव से कुछ दूरी पर साधु कुटी के पास उनके खेत में पिछले तीन वर्षों से यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए गए थे। आरोप है कि गेहूं कटाई के बाद खेत में लगाई गई आग को ठीक से नहीं बुझाया गया, जिसके कारण आग फैल गई और उनके खेत तक पहुंच गई। देखते ही देखते पूरे खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ जलकर राख हो गए। इस घटना से पीड़िता को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि जब उन्होंने नुकसान की भरपाई की मांग की, तो कथित तौर पर विपक्षियों ने इनकार कर दिया और उनके साथ अभद्रता की। मामले को लेकर बदला चौकी में तहरीर दी गई है, जिसमें कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की गई है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments