#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रविवार को रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित एक मोबाइल टावर युवती दूसरी बार टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब नजमा इस तरह टावर पर चढ़ी है। इससे पहले भी वह वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ चुकी थी। उस समय घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस और परिजनों के समझाने पर वह नीचे उतरी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी ऊंचाई पर बैठी है और नीचे उतरने से इनकार कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार उससे बातचीत कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घटना की खबर फैलते ही हनुमानगंज क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते देखे गए, जबकि पुलिस भीड़ को टावर के आसपास से हटाने में जुटी रही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवती फिर मोबाइल टावर पर चढ़ी, VIDEO:प्रेमी से शादी की मांग पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस उतारने के प्रयास में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












