सोनौली से नौतनवा के बीच चलने वाले ऑटो इन दिनों यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ऑटो चलाए जा रहे हैं, जिससे यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। पुलिस ने अब इस पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कई ऑटो में सीट न मिलने पर यात्री वाहन के पीछे लटककर यात्रा करते देखे जा रहे हैं। अचानक ब्रेक लगने या वाहन के असंतुलित होने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, जिसका फायदा उठाकर ऑटो चालक अधिक कमाई के लालच में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग से स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी यात्रा करते हैं। उन्होंने ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। नौतनवा क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो द्वारा ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि नौतनवा-सोनौली मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध चालान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली-नौतनवा मार्ग पर ओवरलोड ऑटो:यात्री जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर, पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












