Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुत्तों के हमले में दो बच्चे घायल:रिसिया सीएचसी में दोनों का इलाज...

कुत्तों के हमले में दो बच्चे घायल:रिसिया सीएचसी में दोनों का इलाज जारी


रिसिया-बहराइच में बीती रात कुत्तों के अलग-अलग हमलों में दो बच्चे घायल हो गए। दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रिसिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना रिसिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला रविदास नगर में हुई। राज कुमार के 12 वर्षीय पुत्र नंद किशोर पर शनिवार देर शाम ईदगाह के पास उस समय कुत्तों ने हमला कर दिया, जब वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया। दूसरी घटना गायत्री नगर सिसई सलोन में सामने आई। मुन्ना लाल के 8 वर्षीय पुत्र माया पर शनिवार रात मंदिर के समीप आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। माया शनिदेव को दीप जलाने के लिए घर से निकला था। दोनों घटनाओं में घायल बच्चों को उनके परिजनों ने तत्काल सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments