#बस्ती_न्यूज
बस्ती कमिश्नर अखिलेश सिंह शनिवार देर शाम तपसी धाम पहुंचे। वे यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह का दूसरा दिन था। इस अवसर पर कमिश्नर अखिलेश सिंह ने 101 साधु-संतों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तपसी धाम के महंत जय बक्स दास, विश्व हिंदू महासंघ (विहिम) के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना और विहिम के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान तपसी धाम के महंत जय बक्स दास और जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती कमिश्नर तपसी धाम पहुंचे:101 साधु-संतों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












