Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में सरकारी शराब दुकान पर विवाद:ग्राहक और मुनीम के बीच मारपीट,...

श्रावस्ती में सरकारी शराब दुकान पर विवाद:ग्राहक और मुनीम के बीच मारपीट, दो लोग घायल


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के चिचड़ी स्थित कंपोजिट सरकारी शराब दुकान पर मुनीम और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। शराब देने को लेकर हुई यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बीते दिन एक ग्राहक शराब लेने दुकान पर पहुंचा था। किसी बात को लेकर ग्राहक और दुकान के मुनीम के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद, दोनों पक्षों ने इकौना थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments