हमीरपुर। जिले में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से लौट रहे एक परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। बागेश्वर धाम से दर्शन कर कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा वैन नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र में छिरका और मवइया गांव के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
मृतकों में दो दंपती और वाहन चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान नरेंद्र, उनकी पत्नी रेखा, राजकपूर, उनकी पत्नी मीना और चालक आयुष चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी कानपुर निवासी थे और एक ही परिवार से जुड़े हुए थे।
पुलिस के अनुसार परिवार मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन कर वापस लौट रहा था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने या ओवरटेक के दौरान वाहन अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ।दुर्घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत, डंपर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












