#बस्ती_न्यूज
बस्ती-बांसी मार्ग पर रुधौली के दसिया में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए। दसिया प्राथमिक विद्यालय के सामने शाम को एकत्रित होकर ग्रामीणों ने फैक्ट्री के निर्माण कार्य को रोकने की मांग करते हुए जमकर धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि एथेनॉल फैक्ट्री लगने से क्षेत्र में गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी। उनका कहना है कि इससे भूजल स्तर काफी नीचे चला जाएगा और फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण से हवा तथा पानी दूषित होगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आशंका जताई कि फैक्ट्री के कारण फसल की उत्पादन क्षमता घटेगी, भारी जल उपयोग से पानी का संकट खड़ा हो जाएगा और आम जनमानस को विभिन्न बीमारियों से जूझना पड़ेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर इस फैक्ट्री का निर्माण नहीं होने देंगे। इस दौरान सिद्धार्थ सिंह राठौर, दिवाकर विक्रम सिंह, सुधांशु सिंह, हिमांशु देवेश, प्रेम शंकर राठौर, सतिराम चौधरी, आदेश सिंह, प्रवीन सिंह, विमल बरनवाल, गौरव सिंह, आशा राम चौधरी, अजीत सिंह और फतेह बहादुर सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दसिया एथेनॉल फैक्ट्री का ग्रामीणों ने किया विरोध:पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












