Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में रोजगार सेवक का शव खेत में मिला:स्टाफ नर्स पत्नी बोलीं-...

बस्ती में रोजगार सेवक का शव खेत में मिला:स्टाफ नर्स पत्नी बोलीं- पति की हत्या कर बॉडी फेंकी गई, चोट और कट के निशान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक रोजगार सेवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। खम्हरिया गांव निवासी 45 वर्षीय लार्ड शेक्सपियर का शव बुधवार रात करीब 9 बजे रूधौली थाना क्षेत्र के छितही प्रहलाद गांव के सिवान स्थित एक खेत में मिला। शरीर पर चोट और कटने के निशान पाए गए हैं। उनकी पत्नी ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह लार्ड शेक्सपियर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर उनकी मां शांति देवी ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान छितही प्रहलाद गांव के सिवान में एक खेत में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव को घर लाया और सहारनपुर जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स पत्नी सरोज को घटना की सूचना दी। गुरुवार दोपहर 1 बजे घर पहुंचने पर पत्नी सरोज ने पति के शरीर पर कई गंभीर चोट और कटने के निशान देखे, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई। उन्होंने तत्काल वाल्टरगंज पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक लार्ड शेक्सपियर दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। परिवार में उनकी पत्नी सरोज के अलावा दो पुत्र, 17 वर्षीय शेखर और 15 वर्षीय सागर हैं। थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments