HomeHealth & Fitnessशिवभक्ति और आध्यात्मिक आस्था में सराबोर दिखे पार्षद रवि भाटी, ज्योतिर्लिंग के...

शिवभक्ति और आध्यात्मिक आस्था में सराबोर दिखे पार्षद रवि भाटी, ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र के शालीमार गार्डन वार्ड 37 के पार्षद रवि भाटी इन दिनों गहरी आध्यात्मिक आस्था और धार्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पहले भगवान शिव की पावन नगरी श्री ज्योतिलिंग वागेश्वर धाम पहुंचकर देवों के देव महादेव के दर्शन किए और वहां की दिव्य ऊर्जा एवं अद्भुत शांति का अनुभव किया।

पार्षद रवि भाटी ने कहा कि वागेश्वर धाम में पहुंचकर मन को अपार सुकून मिला और ऐसा अनुभव हुआ मानो स्वयं महादेव की कृपा भक्तों पर बरस रही हो। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से ‘हर हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जयघोष किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति की प्रार्थना की।

इसके बाद पार्षद रवि भाटी उत्तराखंड स्थित पावन कैंची धाम पहुंचे, जहां उन्होंने महान संत नीम करौली बाबा के आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के दरबार में उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहने की प्रार्थना की। धार्मिक स्थलों पर पार्षद रवि भाटी की यह आस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनसेवा के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ाव व्यक्ति को समाज के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments