मिहिपूरवा ब्लॉक के खड़िया ग्राम पंचायत के नैनीहा कॉलोनी में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय एक फूस के मकान में आग लग गई। इस घटना में रामनिवास का पूरा घर और गृहस्थी जलकर राख हो गई। रामनिवास की पत्नी मंगलवार सुबह लकड़ी के चूल्हे पर परिवार के लिए खाना बना रही थीं। इसी दौरान चिंगारी से फूस के मकान में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पल भर में पूरा फूस का मकान राख में बदल गया। रामनिवास ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका कुछ भी नहीं बचा। घर का सारा सामान जल गया है और अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। इस मामले में उपजिलाधिकारी मिहिपुरवा राम दयाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने हल्का लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा है।
खड़िया में फूस के मकान में लगी आग:खाना बनाते समय लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












