शिकारपुर चौराहे स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सोमवार को पेट्रोल और डीजल लेने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईंधन की किल्लत की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ पंप पर पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लंबी कतारों में खड़े लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने अचानक बढ़ी भीड़ के कारण हुई परेशानियों पर नाराजगी जताई। कई वाहन चालकों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे सड़क पर भी जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय निवासी मुकेश, प्रदीप, मोहम्मद आलम और संजय ने बताया कि ईंधन की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट जानकारी न मिलने से भ्रम की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने प्रशासन से ऐसी अफवाहों पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं, शिकारपुर भारत पेट्रोलियम के मैनेजर मेही लाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई थी, लेकिन किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शिकारपुर चौकी का समस्त पुलिस स्टाफ मौके पर मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों से कतारबद्ध तरीके से ईंधन लेने की अपील की, जिसके बाद व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शिकारपुर भारत पेट्रोलियम पर पेट्रोल-डीजल के लिए भीड़:किल्लत की अफवाह से उमड़ी भीड़, लोगों ने जताई नाराजगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












