Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गंगौली पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए किसानों की भारी:धान की नर्सरी...

गंगौली पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए किसानों की भारी:धान की नर्सरी के लिए रात से लाइन में लगे लोग


सिसवा क्षेत्र के गंगौली स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह डीजल लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसान सोमवार रात से ही लाइन लगाकर खड़े थे, और मंगलवार सुबह तक यह भीड़ विकराल रूप ले चुकी थी। पेट्रोल पंप कर्मियों के अनुसार, सोमवार रात से ही डीजल के लिए किसानों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मंगलवार सुबह होते-होते पेट्रोल पंप पर पैर रखने की जगह नहीं बची। तस्वीरों में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर, बाइक और गैलन लेकर लाइन में खड़े दिखाई दिए, जो धूप में घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी (बिया) गिराने का समय चल रहा है। खेतों की जुताई और पंप सेट से सिंचाई के लिए डीजल की सख्त आवश्यकता है। यदि समय पर बिया नहीं गिराया गया, तो पूरी फसल पिछड़ जाएगी। इसी डर से किसान रात से ही डीजल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। किसान रामप्रसाद ने बताया, “हम तीन दिन से डीजल के लिए चक्कर काट रहे हैं, कहीं मिल नहीं रहा। आज यहां भीड़ देखी तो रात में ही आकर लाइन में लग गए। अगर बिया का समय निकल गया, तो साल भर खाने को नहीं मिलेगा।” भारी भीड़ के कारण पेट्रोल पंप पर व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। कई किसान आपस में बहस करते भी नजर आए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि धान के सीजन को देखते हुए पेट्रोल पंपों पर डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को परेशानी न हो।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments