Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज बारिश-आंधी से सेमर का पेड़ घर पर गिरा:मिठौरा ब्लॉक में टीनशेड...

तेज बारिश-आंधी से सेमर का पेड़ घर पर गिरा:मिठौरा ब्लॉक में टीनशेड क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला


महाराजगंज के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के टोला हरनवा में सोमवार शाम तेज बारिश और आंधी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवाओं के चलते भरत भारती के घर पर सेमर का एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस घटना में पशुओं के लिए बनाए गए तीन टीनशेड और मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, शाम के समय मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सेमर का पुराना और विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर घर के ऊपर आ गिरा। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, टीनशेड और अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली लाइन भी प्रभावित हुई, जिससे कुछ समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पेड़ हटाने में सहयोग किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments