Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाजपा मंडल महामंत्री पर जानलेवा हमला:बस्ती में कनपटी पर कट्टा सटाया, तीन...

भाजपा मंडल महामंत्री पर जानलेवा हमला:बस्ती में कनपटी पर कट्टा सटाया, तीन नामजद पर केस

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल पदाधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ है। भाजपा हनुमानगंज मंडल के महामंत्री नीरज तिवारी ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर कनपटी पर कट्टा सटाया और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खगरा गांव निवासी नीरज तिवारी पुत्र सभाजीत तिवारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम को हुई जब वह बाजार से अपने घर लौट रहे थे। टिकरी मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर नीरज तिवारी वहां से निकले और पुलिस को घटना की सूचना दी। रुधौली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर विजय सेन, बृजेश और विमल सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नीरज तिवारी ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से लोगों को परेशान कर रहे हैं। उनके खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपने परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments